फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर के बॉक्स में लगी आग, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे की बिनौली रोड स्थित चौधरी मार्केट में शुक्रवार को तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर के बॉक्स में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मार्केट की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर के समय चौधरी मार्केट में स्थित ट्रांसफार्मर बॉक्स में अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजलीघर को सूचना देकर बिजली आपूर्ति को तुरंत बंद कराया गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया।
शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हादसे के चलते चौधरी मार्केट में स्थित दुकानों का कामकाज प्रभावित हुआ। दिनभर बिजली न होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम से मांग की है कि ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और मेंटेनेंस कराया जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें