हॉकी प्रतियोगिता में मैच जीतने के बाद टीम
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज सदर में सोमवार को अंडर-14 वर्ग में मैच खेला गया। इसमें एसडी येलो ने 2-1 से जीत प्राप्त की। पहले हाफ में दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर खेल रही थी, लेकिन हाफ समय के बाद एसडी येलो टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
एसडी रेड टीम की ओर से अनमोल गोस्वामी ने गोल किया, जबकि एसडी येलो टीम की ओर से अक्षित चौहान व मनीष ने अपनी टीम के लिए एक एक गोल किया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने व हॉकी को सही प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।