एसडी सदर में मैच के बाद हॉकी टीम को किया गया सम्मानित
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे 15 वर्षीय बालक हॉकी लीग मैच में मंगलवार को एसडी ब्लू एवं लिटिल स्टार तीन आमने सामने रही।। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह अनुसार संघर्षपूर्ण खेले गए मैच में एसडी ब्लू टीम ने लिटिल स्टार टीम को 5-3 से पराजित कर जीत दर्ज की।
एसडी ब्लू टीम की ओर से मैच के 10वें मिनट में लक्की शर्मा, 17वें मिनट में मनीष, 22वें मिनट में कृष्णा लोदी , 24वें मिनट में दीपांशु कुमार , 28वें मिनट में बिलाल ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल दागे। लिटिल स्टार टीम की ओर से कृष्णा सैनी, नवनीत सैनी, लक्की वर्मा ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए।
मैच के निर्णायक कृष्णा ढींगरा व अर्पित शर्मा रहे । मैच के पश्चात प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बच्चों की फिटनेस व खेल को परख खेल की सराहना करते हुए सम्मानित किया । कहा अगला हॉकी लीग मैच बुधवार को खेला जाएगा।