मेरठ। जेपी स्कूल में चल रहे प्रथम रघुबीर सिंह भाटी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच मंगलवार को दधीचि क्रिकेट एकेडमी और जेपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें जेपी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 30 ओवर में 236 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें जेपी क्रिकेट एकेडमी की ओर से हर्षित ने सर्वाधिक 78 रन और यथार्थ ने 54 रनों का सहयोग दिया। दधीचि एकेडमी की ओर से आरव दो विकेट लेकर सफल गेंदबाज रहे।
इसके जवाब में दधीचि क्रिकेट एकेडमी की टीम 28 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। सर्वाधिक रन युवराज ने 20 रन बनाए। जेपी एकेडमी की ओर से अश्विन मावी ने तीन और हसन रिजवी ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अश्विन मावी को दिया गया। इस मैच में जेपी एकेडमी के कोच सनी भाटी, दधीचि क्रिकेट एकेडमी के कोच सत्यम प्रकाश, राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।