मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर मंगलवार को दो मैच खेले गए। कोच जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहले मैच में एसडी ब्लू और दूसरे में डीएवी की टीम ने जीत हासिल की।
पहला मुकाबला एसडी ब्लू और जूनियर यंग्स के बीच हुआ। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 4-2 से शानदार जीत दर्ज की। एसडी ब्लू की तरफ से नक्श ने 10वें मिनट, चैतन्य ने 16वें मिनट, राघव शिवाल ने 23वें मिनट और नवनीत सैनी ने 42वें मिनट में गोल किए। वहीं जूनियर यंग्स की तरफ से मुस्तफा और वंश कुमार ने गोल किए।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल सदर और सेवन स्टार टीम के बीच हुआ। इस कड़े मैच के 46वें मिनट में डीएवी के खिलाड़ी निशांत ने गोल किया और अपनी टीम को 1-0 से जिता दिया।
दोनों मैचों में अंपायर (निर्णायक) की भूमिका अर्पित शर्मा और लक्की शर्मा ने निभाई। मैच के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और कोच जोगिंदर सिंह ने जीतने वाली टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अब अगले मैच बुधवार शाम 4:00 बजे खेले जाएंगे।