फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ में आहुति दी

विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में गुरूकुल की छात्राएं शोभायात्रा निकालती। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ में आहुति दी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर स्थित कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने नवरात्र के मौके पर नारी सशक्तिकरण सप्ताह महोत्सव अंतर्गत एकादश दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर गुजरी शोभायात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में वीरांगना लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, रानी पदमावती, रानी झलकारी, वेद विदुषी भारती, वेद विदुषी गार्गी, त्यागमयी सीता, देश की महान विदुषियों की वेशभूषा धारण कर उनके बलिदान की गाथा का स्मरण कराते हुए लोगों को क्रांतिकारियों के बारे में जागरूक किया। झांकी में बालिकाओं ने महायज्ञ का आयोजन कर ग्रामवासियों के घर-घर जाकर गायत्री मंत्र की आहुति दिलवाई। जिसमें ग्रामवासियों ने नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को आहुति देकर भावविभोर हो गए। शोभायात्रा झांकी के साथ कन्या गुरुकुल नारंगपुर से शुरू होती हुई। ग्राम प्रधान टीटू के आवास पर पहुंचने पर बच्चों को बिस्कुट वितरित किए। शोभायात्रा आसिफाबाद पहुंचीं। जहां पहले से ही गुरुकुलवासियों की प्रतीक्षा में मौजूद थे। जैसे ही यज्ञ मंडल लोगों के पास पहुंचा तो आहुति देने वालों की भीड़ लग गई। वहीं, विजेंद्र गिरी एवं उनके पुत्र अजय गोस्वामी ने फल एवं जल का वितरण किया। इस दौरान आचार्या रश्मि आर्या, आचार्या अलका शास्त्री, आचार्या कल्पना शास्त्री, आचार्या ओमश्री शास्त्री, कृतिका शास्त्री, ममता शास्त्री, प्रियंका, अनिता, आरती, धर्मवीर कश्यप, धर्मपाल चौधरी, शीशपाल चौधरी, अखिलेश शर्मा, बिजेंद्र गिरी, अजय गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें