फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नकली सिगरेट फैक्टरी मामले में जांच का दायरा बढ़ा, कंबोडिया कनेक्शन खंगाला जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दूधली में पकड़ी गई नकली सिगरेट फैक्टरी मामले में पुलिस अभी तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक आरोपी रवि किशोर को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में जांच का दायरा दूसरे राज्यों और विदेश तक बढ़ा दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मवाना थाना क्षेत्र के कोल गांव निवासी दीपक उर्फ बाबा, तरुण और रवि कुमार समेत अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर पहुंच चुकी है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। आरोपियों के मोबाइल नंबर, संपर्क में रहे लोगों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उनकी गतिविधियों को ट्रेस करने में लगी है। जांच का फोकस अब सिर्फ फैक्टरी से जुड़े स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नकली सिगरेट की सप्लाई कहां होती थी और इसके पीछे कौन लोग आर्थिक रूप से जुड़े थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस और स्वाट टीम लगातार आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों तक पहुंची तलाश
वांछित आरोपियों के लगातार ठिकाने बदलने की आशंका है। इसके चलते पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम भी दूसरे राज्यों में जाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का लक्ष्य पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ना है।
विज्ञापन

कंबोडिया से हर्षद मेहता का कनेक्शन
जांच में कंबोडिया में बैठे हर्षद मेहता से संपर्क की बात सामने आई है। पुलिस इस कड़ी को गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हर्षद मेहता का नेटवर्क से किस स्तर तक संपर्क था। नकली सिगरेट के कारोबार में उसकी क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच हो रही है। इसके लिए आरोपियों के संपर्क, कॉल विवरण और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें