फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संशोधित... हिरासत में लिए गए युवक ने पी लिया टॉयलेट क्लीनर, धीरखेड़ा चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

चोरी की बाइक कटवाने के आरोप में पुलिस हिरासत में लेकर कर रही थी पूछताछ

शौच जाने के बहाने सुबह चार बजे टॉयलेट में गया था, हालत बिगड़ने पर कराया भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद

मेरठ/खरखौदा। धीरखेड़ा पुलिस चौकी में गाजियाबाद के नूरपुर गांव निवासी मिथुन ने मंगलवार सुबह चार बजे टॉयलेट क्लीनर पीकर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने उसे बाइक चोरी की बाइक काटकर पुर्जे छिपाने के आरोप में हिरासत में लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले एनसीआर मेडिकल कॉलेज और फिर मेरठ के जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि लापरवाही सामने आने पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने चौकी प्रभारी एसआई हरिओम गौतम को निलंबित कर दिया है।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि एक सप्ताह पहले नयागांव निवासी राजीव की बाइक गांव से चोरी हो गई थी। राजीव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव निवासी दो आरोपियों मोहित और मनीष ने वारदात की है। पड़ताल में यह भी पता चला कि वारदात के ही दिन आरोपियों ने पास की एक दुकान से सामान खरीदा था और इसका ऑनलाइन भुगतान किया था। पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की और उसके डिजिटल वाॅलेट की जांच की। इससे आरोपियों की पहचान हुई और दोनों युवकों को सोमवार रात को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होेंने यह बाइक बेच दी थी। फिलहाल यह बाइक गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी मिथुन के पास है।
विज्ञापन


काटी गई बाइक के पुर्जे बरामद किए
सीओ के मुताबिक, सोमवार रात दो बजे धीरखेड़ा चौकी पुलिस ने मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने चोरी की बाइक काटकर कुछ पुर्जे तालाब में छिपा दिए हैं। हालांकि पुलिस ने बाइक के कुछ पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही थी।


15 मिनट तक शौचालय से नहीं निकला तो सिपाही ने खोला दरवाजा
मंगलवार सुबह चार बजे मिथुन ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे शौच जाना है। एक सिपाही उसे लेकर शौचालय गया। करीब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं निकला तो सिपाही ने उसे आवाज लगाई लेकिन तब भी वह बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर सिपाही ने दरवाजा खोला तो मिथुन बदहवास हालत में नीचे गिरा पड़ा। उसके पास ही टॉयलेट क्लीनर की बोतल भी पड़ी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया है। पुलिस ने तत्काल उसे एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे आरोपी के छोटे भाई विशाल ने पुलिस को जानकारी दी कि मिथुन पहले भी कीटनाशक पी चुका है।
विज्ञापन



वर्जन-
मिथुन की हालत फिलहाल चिकित्सकों ने ठीक बताई है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने हिरासत मेें लेकर पूछताछ की। मिथुन की निशानदेही पर उसके भाई को साथ लेकर चोरी की बाइक के पुर्जे आदि बरामद किए गए हैं। चौकी प्रभारी को निलंबित कर जांच की जा रही है। अगर किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-विश्व ज्योति राय, सीओ किठौर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें