फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। एनएच 58 पर कनौड़ा गांव के सामने शुक्रवार देर रात मुजफ्फरनगर से दौराला की ओर लौट रहे स्कूटी सवार मोदीनगर के निवाड़ी रोड निवासी दिनेश (50) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान लैपटॉप में मिले कागजों के आधार पर की।
विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने शुक्रवार देर रात स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक के पास लैपटॉप मिला। पुलिस ने लैपटॉप खोला तो उसमें मृतक का जॉब ऑफर लेटर, आधार कार्ड व एक मोबाइल नंबर मिला। फोन करने पर बात करने वाले ने खुद को मृतक का साला बताया और पुलिस को जानकारी दी कि मृतक गाजियाबाद के थाना मोदीनगर के निवाड़ी रोड निवासी 50 वर्षीय दिनेश पुत्र मनोहर लाल हैं।
विज्ञापन

मृतक सीजीएल गोपाल ग्रुप का कर्मचारी था। शुक्रवार को दिनेश अपनी स्कूटी पर सवार होकर बिजनौर गए थे। अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें