फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य जेल जाते हुये - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
चोर गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने क्षेत्र में टावर, दुकानों सहित विद्युत ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ हा है। जबकि दो फरार है। पुलिस चोरी का सामान व तमंचा बरामद किया है।
खरखौदा थाना इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट के अनुसार रविवार रात बिजली बंबा पुलिस चौकी टीम गस्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग चोरी का सामान लेकर लोहियानगर में टेंपो स्टेंड के पास खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी आबिद पुत्र शेरदीन, आदिल पुत्र दीन मोहम्मद निवासी लोहियानगर हैं। जबकि फरार आरोपी परवेज पुत्र मुस्ताक व सावेज निवासी लोहियानगर हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने क्षेत्र कई बड़ी चोरी की घटनाओं को कबूला है। पुलिस ने दोनों से एक तमंचा, छुरी बरामद की है। पुलिस ने दोनो की निशानदेही पर 61 लोहे की राड, ट्रांसफार्मर के कंजेक्शन में प्रयोग होने वाला तार, भारी मात्रा में तांबे का तार, 250 मीटर एल्युमीनियम तार, मोबाइल टावर के पांच एंटीना, एक ई-रिक्शा की बैटरी, गैस सिलिंडर, मोटर आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांठगांठ कर दो आरोपियों को कार्रवाई बगैर छोड़ने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों सहित दो कबाड़ियों को हिरासत में लिया था। गैंग के सदस्य चोरी का माल कबाड़ियों को बचेते थे। पुलिस द्वारा इस मामले में दो कबाड़ियों को हिरासत में लेने की चर्चा है। जिनसे चोरी का सामान बरामद होने की बात सामने आई थी। आरोप हे कि गैंग के दो सदस्यों को जेल भेज दिया गया। जबकि कबाड़ियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
एक कबाड़ी को जेल भेजने का दावा
इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट के अनुसार पहले दो आरोपियों को जेल भेजा है। कबाड़ी को रोक रखा है। बाद में जेल भेजा जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें