फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अग्रणी कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करें वैज्ञानिक

Mon, 27 Jul 2026 08:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में आयोजित बैठक में शामिल अधिकारी और वैज्ञानिक।
विज्ञापन
शोध परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. परमेंद्र सिंह ने किया आह्वान
विज्ञापन

आरकेवीवाई परियोजनाओं की समीक्षा,
किसानों तक शोध का लाभ पहुंचाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) से वित्तपोषित शोध परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न परियोजनाओं के समन्वयकों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. परमेंद्र सिंह ने की। उन्होंने वैज्ञानिकों से आधुनिक कृषि तकनीकों और नवीन शोध कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के लिए देश-विदेश के अग्रणी कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करने पर भी बल दिया। कहा कि नवीन तकनीकों और अनुभवों का समावेश होने से शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी और किसानों की समस्याओं का अधिक प्रभावी समाधान विकसित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध निदेशक डॉ. कमल खिलाड़ी ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय मेरठ किसान हित में अनुसंधान और नई तकनीकों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसी तकनीकों का विकास करना है, जिन्हें किसान आसानी से अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें और कृषि को अधिक लाभकारी बना सकें। उन्होंने सभी परियोजना अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. डीके सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें