फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान शिक्षक विकास कुमार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित समारोह में सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग (अस्थिबाधित) कर्मचारी सम्मान से नवाजा
विज्ञापन

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के शिक्षक हैं विकास
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर हुआ था समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के गणित एवं विज्ञान शिक्षक विकास कुमार को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग (अस्थिबाधित) कर्मचारी सम्मान से सम्मानित किया।
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा 25 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। मूलरूप से मेरठ जिले के बहरामपुर मोरना निवासी विकास कुमार ने कठिन परिस्थितियों में बीएससी, एमएससी भौतिक विज्ञान व बीएड की शिक्षा प्राप्त की। 2015 में जीआईसी मुजफ्फरनगर से विकास कुमार ने शिक्षण सेवा की शुरूआत की। 2018 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बिटावदा में प्रभारी प्रधानाचार्य बने और 2019 में राजकीय इंटर कॉलेज बहरामपुर में अध्यापन किया।
विज्ञापन

2022 से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में गणित एवं विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। विकास कुमार ने अपने विद्यालय में स्मार्ट क्लास, डिजिटल टूल्स, एनीमेशन आधारित शिक्षण और आधुनिक विज्ञान-गणित मॉडल्स के माध्यम से शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया। उन्होंने आईआईटी मंडी में एक माह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

2023 व 2024 में जिला स्तर पर आईसीटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलास्तर पर गणित नवाचार में प्रथम पुरस्कार मिला। पुरस्कार मिलने पर जीआईसी के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी और शिक्षकों ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें