पंचायत का फरमान भी नहीं माना
बताते हैं कि आरोपी शोहदे की हरकतों से परेशान आकर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को इलाके के गण्यमान्य लोगों की पंचायत बुलाई थी। किशोरी के पिता ने कहा था कि अगर आज उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह घर छोड़ने को मजबूर हो जाएगा। लेकिन आरोपी पक्ष ने पंचायत के फरमान को भी नहीं माना। यही नहीं बुधवार को किशोरी के घर में घुसकर पूरी तरह से दबंगई दिखाई।
देर रात आरोपी के पिता हिरासत में
छेड़छाड़ से तंग होकर परिवार ने घर छोड़ दिया। यह सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ लोगों ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर पीड़ित पक्ष के लिए मदद की गुहार लगाई। शायद इसी का नतीजा था कि देर रात पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी की पत्नी थाने पहुंची और हंगामा कर दिया। महिला ने किशोरी के परिवारजनों पर कपड़े फाड़ने तक का आरोप लगाया। काफी देर थाने में हंगामा होता रहा। इसके बाद पुलिस ने महिला को वहां से भेज दिया।
मामले की जांच कर रहे हैं
पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। जबकि आरोपी फरार है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी। शोहदों की करतूत के कारण किसी परिवार को अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा।
- नजीर अली खां, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/