सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाष के दाहिनी ओर सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस एवं लोगों ने आसपास के खेतों में छानबीन की तो वहां से एक मोबाइल, पेंसिल एवं एटीएम कार्ड पड़ा मिला। हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, सीओ देवबंद सिद्धार्थ घटनास्थल पहुंचे। लोग शव को खेत से उठाकर पैरामाउंट स्कूल लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग करने लगे। मौके पर डीएम को न बुलाए जाने पर गुस्साए लोगों ने शव को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर रखकर जाम लगा दिया तथा पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय बड़गांव पहुंचे और उन्होंने लोगों को 24 घंटे में घटना का खुलासा कराए जाने तथा अधिक से अधिक मुआवजा दिलाए जाने के लिए शासन को संस्तुति किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। मृतक सुभाष के भाई सुरेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।
एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जिससे बदमाशों के शीघ्र पकड़े जाने की उम्मीद है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/