फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के बाद सहारनपुर कचहरी में जमकर हंगामा, अधिवक्ता-सिपाही में चले लात-घूंसे

Fri, 03 Aug 2018 10:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के कचहरी परिसर में गुरुवार को वकीलों और पुलिसवालों के बीच हुई जबरदस्त झड़प का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि आज सहारनपुर के कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता और सिपाही के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। 

विज्ञापन

 
एक अधिवक्ता द्वारा थूकने से सिपाही का जूता खराब हो जाने के बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में अधिवक्ता घायल हो गया। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी।
 
शुक्रवार को अधिवक्ता कुलदीप पुंडीर सीजेएम कोर्ट के नजदीक खड़े हुए थे। मुंह में कुछ महसूस देने में उन्होंने थूक दिया। जिससे पीछे खड़े थाना फतेहपुर के पैरोकार सलमान का जूता खराब हो गया। पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता को इस बात के लिए धमका दिया। जिस पर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों में जमकर लात, घूंसे चले। जिसमें अधिवक्ता कुलदीप घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसके सिर में डंडा मार कर घायल किया है। कुछ ही देर में घटनास्थल पर अधिवक्ता एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख सिपाही वहां से खिसक लिया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी से बाहर निकलकर तिराहे पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने के बाद अधिवक्ता कुलदीप ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही पर थूकने से हुए विवाद में मारपीट हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें