फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
इकवारा गांव में स्कूल चलो अभियान की फीता काटकर शुरुआत करती ज्योति धामा स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के इकवारा गांव में स्थित राजकीय हाईस्कूल में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। उद्घाटन एसडीएम पद पर चयनित हुई गांव की ज्योति धामा और ग्राम प्रधान उपासना ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने नारे लगाते हुए अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मुख्य अतिथि ज्योति धामा ने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस दौरान राजेंद्र, आनंद, नंदलेश कुमार, सुनीता, मीनाक्षी, विनोद कुमार, रिपु कुमार सहित कई ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें