फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस को बचाने के प्रयास में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहटा से बाडम गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस दूसरी बस को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।
हादसा रोहटा से बाडम गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर हुआ। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सतवाई की बस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। चालक संतराम निवासी रासना के अनुसार सामने से दूसरी बस आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। चालक का कहना है कि बस की गति अधिक नहीं थी। बस पलटने की सूचना मिलते ही रोहटा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं लगने पर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे की जानकारी ली। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद बच्चे घबरा गए थे। हालांकि पुलिस, ग्रामीणों और चालक की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चों के सकुशल होने के बाद परिजनों ने राहत जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें