फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

Tue, 16 Apr 2024 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में अनुसूचित जाति के युवक को नौकरी छोड़ने पर जूते-चप्पल से पीटा गया। पीड़ित युवक ने एसएसपी को वीडियो दिखाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
नौकरी छोड़ने पर युवक को जूते-चप्पलों से पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अनुसूचित जाति के कर्मचारी सुमित कुमार को जूते-चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग उसे पीट रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने यह वीडियो एसएसपी को दिखाकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


युवक का आरोप है कि खेल उत्पाद के कारोबारी और उसके साथियों ने मारपीट की है। युवक इस कारोबारी के यहां नौकरी करता था। उसका आरोप है कि उत्पीड़न होने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी।

गौतम नगर निवासी सुमित कुमार सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। सुमित ने बताया कि तीन महीने पहले तक वह राहुल गुप्ता की फर्म में नौकरी करता था। राहुल गुप्ता के उत्पीड़न से तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी और अपना काम शुरू कर दिया था। 

सुमित का आरोप है कि 12 अप्रैल को वह मेजर ध्यानचंद नगर में खेल का सामान सप्लाई करने गया था। इसी दौरान राहुल ने अपने कुछ साथियों के साथ उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा
विज्ञापन

आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद फैक्टरी में बंद करके जूते-चप्पल से उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। सुमित के मुताबिक, उसे कहा जा रहा है कि यह काम नहीं कर पाएगा। उसने आरोपी कारोबारी व अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की ओर से वीडियो दिखाने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक तस्वीरें: ऐसा था मंजर... देखकर कांप गए अफसर, मलबे में दबीं जिंदगियों को बचाया, दो की टूट गईं सांसें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें