शोभापुर पुलिस चौकी फूंकने के बाद उपद्रवियों ने चौराहे के आसपास दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को आग के हवाले कर दिया, वहीं बसों में सवार महिलाओं के कुंडल लूटने के आरोप हैं। मुकेश शर्मा नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दलित युवाओं की भीड़ ने पहले पुल पर जाम लगाया और फिर पुल के नीचे वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी। फिर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर गाड़ी में रखे 5.50 लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी कैमरे में सभी उपद्रवी कैद हैं। प्रत्यक्षदर्शी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि शोभापुर पुलिस चौकी और वाहनों में आग लगाने वाले, महिलाओं से छेड़छाड़ व कुंडल लूटने वाले अधिकतर शोभापुर, लखवाया, दायमपुर, खड़ौली के दलित समाज के युवा रहे हैं। तमंचों से पुलिस पर सीधी गोलियां चलायीं। जनकल्याण वेलफेयर सोसायटी की पूरी टीम ने पुलिस का सहयोग करके भीड़ को खदेड़ा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/