फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट संशोधित: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से डेढ़ लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


संशोधित: एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से डेढ़ लाख की लूट

-नकाबपोश बदमाश ने पीड़ित की स्कूटी में टक्कर मारकर दिया वारदात को अंजाम
-आरोपी ने विरोध करने पर पीड़ित की पिटाई की, धमकी देकर भागा आरोपी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक (बैंक मित्र) सुरेंद्र कुमार गर्ग से बाइक सवार एक नकाबपोश बदमाश ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी ने जमकर मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। लोगों का कहना था कि सौ मीटर दूर ही पुलिस ने चेक पोस्ट बना रखा है। इसके बावजूद वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिल गई है। सीसीटीवी में छीनाझपटी होते हुए नहीं दिखाई दे रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गंगानगर निवासी सुरेंद्र कुमार गर्ग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अब्दुल्लापुर शाखा के बैंक मित्र है। वह किला परीक्षितगढ़ रोड पर चैंपियन पब्लिक स्कूल भी चलाते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह किला परीक्षितगढ़ रोड से अपने घर जाने के लिए गंगानगर एक्सटेंशन पर पहुंचे तो सामने से बाइक सवार एक नकाबपोश बदमाश ने आकर स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र कुमार गर्ग नीचे गिर गए। आरोपी उनका काले रंग का बैग लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश ने मारपीट की ओर लूटपाट कर बाइक से फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन

इसी दौरान यहां से पुलिस की फैंटम जा रही थी। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके बैग में डेढ़ लाख रुपये थे, जो लूटकर बदमाश भाग गया। आज ही बैंक से निकाले थे। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। सीसीटीवी में छीनाझपटी होते हुए नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


-
सीसीटीवी में कैद बाइक स्कूटी की टक्कर
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में घटना कैद हो चुकी है। जिसमें स्कूटी पर सवार सुरेंद्र कुमार गर्ग अब्दुल्लापुर से गंगानगर की ओर मुड़ रहे थे। वहीं सामने से तेज गति से बाइक आ गई और दोनों में टक्कर लग गई। वहीं पीड़ित का स्कूटी के आगे काला रंग का बैग को लूटने की जानकारी दी। दूसरी ओर आसपास के लोगों का कहना था कि पुलिस रोजाना यहां गश्त पुलिस करती है। इसके बावजूद लूट कर आरोपी भाग गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें