फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टाउनहॉल घंटाघर से अवैध मस्कट व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। देहली गेट थाना पुलिस ने मंगलवार को युवक को मस्कट और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टशन बाजी के लिए मस्कट लगाकर चल रहा था। पुलिस आरोपी से मस्कट बेचने वाले की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया की पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक युवक टाउनहॉल घंटाघर के पास खड़ा था। पुलिस को देखकर युवक मौके से भागने लगा। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जली कोठी निवासी समद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर की मस्कट तथा दो कारतूस बरामद हुए। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें