फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से ऐतिहासिक नगरी को भव्य रूप दिलाने की बात कही

विज्ञापन
जंबूद्वीप से मिट्टी लेकर अयोध्या गए जंबूद्वीप अध्यक्ष रविंद्रकीर्ति महाराज सीएम योगी आदित्यन? - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। अयोध्या में तीर्थ धाम जंबूद्वीप के अध्यक्ष स्वामी रवींद्रकीर्ति महाराज ने जैन धर्म के साथ ऐतिहासिक नगरी का भी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ऐतिहासिक नगरी को भी भव्य रूप दिलाने की बात रखी।
विज्ञापन

तीर्थधाम जंबूद्वीप के अध्यक्ष रवींद्रकीर्ति स्वामी मंगलवार को हस्तिनापुर से जंबूद्वीप की मिट्टी का कलश लेकर अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर हस्तिनापुर आने का निमंत्रण दिया। जंबूद्वीप कमेटी के प्रबंधन अधिकारी विजय कुमार जैन ने बताया कि सर्वधर्म संभव के प्रधानमंत्री द्वारा दिए संदेश के अनुसार जैन समाज की वरिष्ठ साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के प्रमुख शिष्य पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामी ने समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पूज्य स्वामी को अभिवादन एवं साधुवाद किया और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी श्रृंखला में संघ प्रमुख मोहनभागवत व विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख चंपतराय ने स्वामी जी का अभिवादन किया और जैन समाज का आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में अयोध्या तीर्थ को जैन धर्म का भी प्रमुख स्थान बताया। वर्तमान में अयोध्या 24 तीर्थंकरों में से पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि है। जन्मभूमि स्थान पर उनके विशाल जिनमंदिर निर्मित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें