फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर अवैध शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंजाब में जहरीली शराब प्रकरण के बाद अब जिले में भी आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। उसने बुधवार को तस्करी करके लाई गई अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में बुधवार को आबकारी की टीम गठित की गई। इसमें निरीक्षक मोहम्मद असलम के अतिरिक्त बिरजू प्रसाद गुप्ता और आशुतोष दुबे शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले टीपीनगर थाना क्षेत्र की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी आशा के घर छापा मारा। सूचना मिली कि यहां तस्करी करके लाई शराब की बिक्री की जा रही है। निरीक्षक बिरजू प्रसाद गुप्ता की नजर लोहे की अलमारी पर पड़ी। उन्होंने मेज पर चढ़कर अलमारी के ऊपरी हिस्से की जांच की। उससे हरियाणा ब्रांड की शराब मिली। टीम ने उसे कब्जे में लेकर राजेंद्र सिंह पुत्र रामकिशन निवासी शिवपुरम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने सदर बाजार स्थित जुबली गंज निवासी दिलीप पंजाबी के घर छापा मारा। टीम ने यहां से 10 बोतल शराब बरामद की। हालांकि दिलीप पंजाबी फरार होने में कामयाब रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दोनों मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें