फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ की तेरहवीं: भाई बोला- पीहू को लाना चाहते हैं घर, हम नहीं चाहते मुस्कान की तरह हो बच्ची की परवरिश

Thu, 27 Mar 2025 02:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सौरभ की हत्या के बाद उसकी तेरहवीं का आयोजन किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम जनता में आक्रोश दिखाई दिया। वहीं सौरभ के परिजनों की आंखों में आंसू थे। नम आंखों से सभी ने श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
सौरभ की तेरहवीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर बुधवार को सौरभ की शोकसभा हुई। नम आंखों से लोगों ने सौरभ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई बबलू की आंखों से आंसू छलक पड़े। उनकी मां रेणू बेसुध हो गईं। उनको पानी पिलाया गया, बीपी चेक किया गया। परिजनों ने कहा कि मुस्कान के परिजनों की भी भूमिका संदिग्ध है। उनको भी जांच के दायरे में लाना चाहिए।
विज्ञापन

 

श्रद्धांजलि देते कमलदत्त शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, सौरभ के हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाएंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी वार्ता की है। सौरभ को याद करके भाई बबलू बुरी तरह रोता रहा। रोते हुए बबलू ने कहा, भतीजी पीहू को वह अपने घर लाना चाहते हैं, वह नहीं चाहते कि जिस तरह परवरिश मुस्कान की हुई है, उस तरह पीहू की परवरिश हो। मां रेणू सिंह को बेसुध होने पर किसी तरह परिवार ने संभाला। शोक सभा में मौजूद रिश्तेदार, दोस्त सौरभ की याद में भावुक थे। बुआ की लड़की ने कहा- सौरभ बचपन से ही बड़े चंचल स्वभाव का था। ऐसा हो जाएगा पता नहीं था।
 
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द सजा दिलाकर सौरभ और परिजनों को न्याय दिलाएंगे। चार्जशीट के संबंध में पुलिस-प्रशासन से लगातार अपडेट ली जा रही है। वकील मुहैया कराने पर भी पार्टी सहयोग करेगी। मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शोकसभा में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने पीड़ित परिवार को शोक पत्र सौंपकर हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर रील बनाई जा रही हैं, इस पर भी रोक लगनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें