साहिल के कमरे से अजीब तरह की पेंटिंग्स, नशे का सामान और तंत्र-मंत्र से जुड़ी वस्तुएं बरामद हुई हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वह काले जादू, तंत्र मंत्र व अंधविश्वास में यकीन रखता है।
विज्ञापन
1 of 9
साहिल के कमरे में मिली पेंटिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में साैरभ हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं बेटे की याद में साैरभ के माता पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में ये भी खुलासा हुआ कि साहिल और मुस्कान ने साैरभ को बहुत ही बेरहमी से मारा था। वहीं पुलिस ने साहिल के घर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो कई बड़े खुलासे हुए।
उसके कमरे में कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। आखिर साहिल के दिमाग में क्या चल रहा था? क्या वह काला जादू या अंधविश्वास में उलझा था? क्या उसने तंत्र-मंत्र के लिए साैरभ का मुस्कान के हाथों कत्ल कराया है। इन सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
2 of 9
साहिल के कमरे में बनी पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी साहिल महादेव का बड़ा भक्त है, उसके कमरे में बनी महाकाल की विशाल पेंटिंग इसकी गवाही दे रही हैं। लेकिन जो अन्य पांच पेंटिंग्स मिली हैं वे अलग अलग विषयों और उसके अंधविश्वासी होने या काला जादू की ओर इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 9
कमरे में मिली पेंटिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
साहिल के कमरे में कुल 10 पेंटिंग्स दीवारों पर बनी थीं। इनमें से पांच पेंटिंग्स ऐसी हैं जो कई सवाल खड़े करती हैं। एक पेंटिंग में पिशाच यानी डिमाॅन की आकृति बनी है। इसमें तंत्र विद्या से जुड़ा एक यंत्र भी बनाया गया है। इस पेंटिंग को लाल व काले रंग से बनाया गया है। इस तरह की तस्वीरें अक्सर हाॅरर फिल्मों में नजर आती है।
4 of 9
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी पेंटिंग में एक महिला की आकृति को बैठे हुए दर्शाया गया है तो तीसरी पेंटिंग में एलियन के सिर की आकृति बनाई गई है। काले डाॅट और दो हाथ बनाए गए हैं। इसके भीतर लिखा है 'यू केन नाॅट ट्रिप विद अस'। आखिर इस पेंटिंग से साहिल क्या दर्शाना चाहता था। वह किसे ध्यान में रखकर इन तस्वीरों को बनाता था। इन सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।
विज्ञापन
5 of 9
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
चाैथी पेंटिंग में चांद से लटके हुए एक बच्चे की आकृति बनी है, इसे भी काले रंग से बनाया गया है। ज्यादातर पेंटिंग्स में काले, नीले और लाल बाॅलपेन का प्रयोग किया गया है। यही नहीं दो पेंटिंग बाहर से लाकर लगाई गई है, जिसमें परी लोक जैसे दृश्य नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 9
आरोपी साहिल, मुस्कान व कमरे की दीवार पर बनी पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
कमरे से बैगपैक भी बरामद हुआ है। साथ ही दीवार पर टंगा योगा मैट ये भी दर्शा रहा है कि वह योग में भी रुचि रखता है। कमरे में टेबल और कुर्सी मिली तो वहीं एक कोने में बीयर की ढेर सारी खाली केन पड़ी हुईं थीं।
विज्ञापन
7 of 9
प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी साहिल के बारे में जांच पड़ताल की तो सामने आया कि साहिल की मां की काफी पहले ही माैत हो गई थी। वह अपनी नानी के साथ ही रहता था। नानी से पूछताछ की तो पता चला कि साहिल नशे का आदि है। अपने कमरे में ही ज्यादातर वक्त गुजारता था। वह बताता था कि उसकी स्वर्गवासी मां उससे ऑनलाइन बात करती है।
8 of 9
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार मुस्कान साहिल और खुद को शिव-पार्वती का रूप बता कर उसको गुमराह करती थी। साहिल अपनी मां को मिस करता था।मुस्कान ने साहिल की इस कमजोरी को पकड़ लिया था। उसने साहिल की मां के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया और साहिल को मैसेज किया मुस्कान से बेहतर तुम्हारे लिए कोई लड़की नहीं हो सकती।
साैरभ, पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
साहिल को लगता कि उसकी मां ही उससे बात करती है। इस संदेश के बाद वह मुस्कान से और भी नजदीकी बढ़ाने लगा था। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन साैरभ रास्ते का कांटा था। ऐसे में दोनों ने साैरभ की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी। मुस्कान ने साहिल से कहा कि उसकी मां की आत्मा को शांति तभी मिलेगी जब तुम साैरभ का वध करोगे। और दोनों ने मिलकर साैरभ की हत्या कर डाली।