फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड : एक बैग में सौरभ का सिर था, दूसरे में उस्तरा, पन्नी में मिले हाथ के पंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को नीला ड्रम काटने वाले पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी अशोक कुमार की कोर्ट में गवाही हुई। अशोक ने बयान में बताया कि ड्रम काटने में 30 मिनट लगे। सीमेंट तोड़ी, तो तीन टुकड़ों में पूरी बॉडी थी। दो कपड़े के बैग मिले। इनमें एक में सौरभ का सिर था दूसरे बैग में उस्तरा। काले रंग की एक पन्नी में उसके हाथों के पंजे थे। सौरभ की आंख-कान में सीमेंट भरा था।

शुक्रवार को मेरठ की जिला कोर्ट में ड्रम काटने वाले अशोक के बयान हुए। वह इस केस के दसवें गवाह है। आरोपी मुस्कान और साहिल की पैरवी कर रही वकील रेखा जैन ने अशोक से पूछा कि कितने बजे पहुंचे? ड्रम किससे और कितनी देर में काटा? ड्रम के अंदर बॉडी किस स्थिति में थी, जैसे कई सवाल पूछे। सभी का अशोक ने जवाब दिया। कोर्ट ने पांच पन्नों में अशोक कुमार के बयान लिखे। कर्मचारी ने कहा कि मुस्कान-साहिल ने सौरभ की बेरहमी से हत्या की है। उन्हें सख्त सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान, साहिल को सख्त सजा दिलाएंगे : एसपी सिटी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट में पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी अशोक की गवाही पूरी हो गई है। अब पंचायतनामा भरने वाले एसआई धर्मेंद्र गौड जो वर्तमान में पुलिस लाइन में है। उनकी गवाही 30 सितंबर को कोर्ट में होगी। पुलिस इस केस में पुख्ता सुबूत और मजबूत पैरवी करके मुस्कान और साहिल को कोर्ट के माध्यम से सख्त सजा दिलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें