मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के घंटाघर व शारदारोड उपसंस्थान क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, लिसाड़ी रोड, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक, खड़ौली बाईपास क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, हापुड़ रोड उपसंस्थान क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, विकासपुरी उपसंस्थान क्षेत्र, एल ब्लॉक उपकेंद्र व आरटीओ उपसंस्थान क्षेत्र के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा कंकरखेड़ा शहर और देहात उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, डिफेंस एंक्लेव क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक, सैनिक विहार, पल्लवपुरम-1 उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सोफीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मंगलपांडे नगर उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 3 बजे से 4 बजे तक, सेंट लुक्स, विवि उपकेंद्र क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। संवाद