फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड : जेल में बंद मुस्कान चार से छह सप्ताह की गर्भवती

विज्ञापन
मेरठ मेडिकल में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद मुस्कान को वापस जेल लेकर जाती पुलिस
विज्ञापन
अन्य संस्करण के ध्यानार्थ..
विज्ञापन

तबियत बिगड़ने पर कराया था टेस्ट, अब अल्ट्रासाउंड में हुई पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान चार से छह सप्ताह की गर्भवती है। मुस्कान की तबियत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसमें उसके चार से छह सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव को चार टुकड़ों में बांटकर एक ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। शिमला से वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी। परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की तरफ से मुस्कान के अल्ट्रासाउंड के लिए 11 अप्रैल की तारीख तय कर दी गई। शुक्रवार पौने बारह बजे मुस्कान को जेल से बाहर लाया गया। जेल की तरफ से फार्मासिस्ट साथ रहे। पुलिस मुस्कान को लेकर मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग पहुंची, जहां चिकित्सक ने मुस्कान का अल्ट्रासाउंड किया। दोपहर डेढ़ बजे उसे वापस जेल में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाॅ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। उसे जेल मैनुअल के अनुसार गर्भवती बंदी वाला उपचार दिया जाएगा।

मेरठ मेडिकल में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद मुस्कान को वापस जेल लेकर जाती पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें