मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के सामने तेज आंधी तूफान आने से कई यूनिपोल गिर गए। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हनुमान जयंती की तैयारियों के लिए लगाए गए टेंट भी तेज हवा के कारण उखड़ गए। इस दौरान विद्युत आपूर्ति को भी बंद कराया गया। इस दौरान विवि रोड पर अफरातफरी भी मच गई। विवि रोड पर यूनिपोल पर कई कार और लोगों के ऊपर गिरने से बच गए। यदि गिर जाते तो बड़ा हादसा हो जाता। मेडिकल पुलिस ने नगर निगम की टीम को कॉल करके मौके पर बुला लिया। यहां विद्युत विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बिजली के तारों को ठीक किया। जिसके बाद ही आपूर्ति शुरु कर दी गई है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने आंधी तूफान से गिरा यूनीपोल