फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: तंत्र-मंत्र नहीं, प्रेम-प्रसंग में मुस्कान और साहिल की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के खिलाफ छह पेज की चार्जशीट सोमवार को कोर्ट में दाखिल होगी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने अवलोकन कर लिया है। कोर्ट ने इस मामले में 12 अप्रैल की तारीख लगाई है। पुलिस ने चार्जशीट में यह भी स्पष्ट कर दिया है प्रेम प्रसंग में मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की। तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू से वारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और टुकड़े किए थे। शव के टुकड़े नीले ड्रम डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिए थे। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए थे। 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया था। एएसपी ने बताया कि सोमवार या मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल दोषी पाए गए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें