मेरठ। मुस्कान की छह साल की बेटी पीहू मम्मी, पापा को याद करके रोती रहती है। मुस्कान के परिजन बच्ची को मोबाइल देकर चुप कराते हैं। पीहू अपनी मां से मिलने की जिद करती है।
पुलिस को प्रॉपर्टी और बैंक के दस्तावेज दिए
वारदात के खुलासे के बाद से मुस्कान के माता-पिता घर से नहीं निकल रहे हैं। प्रमोद रस्तोगी की दुकान भी आठ दिनों से बंद पड़ी है। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा हम पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं। हमने पुलिस को अपनी प्राेपर्टी, बैंक पासबुक समेत सभी जरूरी कागजात दिए हैं।