फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड : कैब ड्राइवर अजब सिंह की कल होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसने के लिए पुलिस गवाही करा रही है। अब इस मामले में आरोपियों को हिमाचल घुमाने वाले कैब चालक अजब सिंह की गवाही 11 नवंबर को होगी। जिला जज का तबादला होने के कारण पहले गवाही नहीं हो सकी थी।
तीन मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा देकर बेहोश किया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। कत्ल के बाद साहिल और मुस्कान ने सौरभ की लाश के कई टुकड़े किए और नीले ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल डालकर जमा दिया था। साहिल सौरभ का सिर लेकर अपने घर चला गया था। इसके बाद दोनों आरोपी कैब से हिमाचल घूमने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 मार्च को दोनों वापस मेरठ आए और18 मार्च को मामले का खुलासा हुआ। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लाश बरामद कर ली थी। 19 मार्च को मुस्कान और साहिल को जेल भेजा गया, जिसके बाद से दोनों जेल में बंद हैं। इस मामले में पुलिस सभी की गवाही करा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को कैब चालक अजब सिंह की गवाही कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ मजबूत पैरवी करके जल्द सजा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें