सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद है पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ पुलिस इसी सप्ताह चार्जशीट दाखिल करने का दावा कर रही है। इसके लिए साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मुस्कान गर्भवती है। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद जेल प्रशासन को उसका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। यदि बच्चा सौरभ होगा तो, हम उसका लालन-पालन करेेंगे।
राहुल का कहना है कि सौरभ लंदन में रह रहा था। लंदन से लौटने के बाद सौरभ केवल छह दिन मुस्कान के साथ रहा। इसी दौरान मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी। मुस्कान लगातार साहिल के साथ भी रही है। ऐसे में डीएनए टेस्ट जरूरी है। मुस्कान की साहिल के साथ कुल्लू मनाली, कसोल और शिमला की जो तस्वीरें सामने आईं, उसमें वह नशे में दिख रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्कान का अल्ट्रासाउंड कराएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से वार्ता हो चुकी है।