सौरभ हत्याकांड: भाई ने सड़क हादसे में घायल करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सौरभ हत्याकांड में मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने की मांग परिजन कर रहे हैं। सौरभ की मां रेणू देवी का आरोप है कि बुधवार रात को राहुल उर्फ बबलू जा रहा था। तभी बबलू को कार से टक्कर मार दी। इसमें मुस्कान और साहिल का हाथ हो सकता है। इसलिए इनकी जेल अलग-अलग होनी चाहिए। ब्रह्मपुरी पुलिस से भी इस प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा से मिलकर अलग-अलग जेल में भेजने की मांग सौरभ के परिजन कर चुके हैं।
राहुल ने ब्रह्मपुरी पुलिस को बताया कि बुधवार रात दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास उनको कार से टक्कर मारी गई थी। करीब 11 बजे वह दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर्स के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद राहुल ने परिजनों को फोन किया। वह मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। सौरभ की मां बड़े बेटे की हत्या की कोशिश बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
-