फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सौ मीटर दौड़ में सत्येंद्र ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
16 सौ मीटर दौड़ में सत्येंद्र ने बाजी मारी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगली गजरौली में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। विजेता युवकों को कमेटी की ओर से पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान बबलू चौहान ने बताया कि रविवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगली गजरोली में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के युवकों ने भाग लिया। रविवार को दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों युवकों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गजरौली निवासी सत्येंद्र कुमार, द्वितीय स्थान बस्तोरा निवासी ललित कुमार और तृतीय स्थान जलालपुर नीला निवासी नकुल ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष चौहान ने सभी विजेताओं को नकद धनराशि के साथ ट्रैक सूट और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पूर्व प्रधान बबलू चौहान, कुलदीप चौहान तारापुर, अमरीश ठेकेदार, ओमवीर सिंह, सुरेंद्र, आशीष, भीष्म, राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें