फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव बने सत्येंद्र सिंह तोमर

विज्ञापन
सरधना। रालादे ने चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने पर 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राष्ट्रीय लोकदल ने चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद सरधना सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी तथा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह गिल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने के साथ ही संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना स्थित कैंप कार्यालय पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी संजय पनवाड़ी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष नईम सागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम प्रजापति, गोविंद सिंह प्रजापति, संजीव योगी, प्रवीण, नीटू, प्रिंस दौराला, सद्दाम खान सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें