किरठल गांव के किसान बाबू ने बताया कि दो दिन पहले ओएनजीसी की टीम उनके घर पहुंची थी। किसान को जानकारी दी कि सेटेलाइट से उसके खेत में तेल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम किसान को लेकर खेत में पहुंची। खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कटवाया गया। टीम ने करीब 17 बीघा खेत की निशानदेही कर दी।
यहां पर तीन दिन बाद बोरवेल किया जाएगा। जिससे सही स्थिति का पता चल सके। बाबू ने बताया कि टीम ने तेल या गैस निकलने की 95 प्रतिशत संभावना जताई है। अब तीन दिन बाद टीम फिर से आएगी। इसके अलावा आसपास के खेतों में भी जांच की जाएगी। ग्राम प्रधान सुदेश ने भी टीम के आने की पुष्टि की है। खेत में जमीन के अंदर तेल का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सैंपल लेकर लौट गई टीम
दिल्ली से पहुंची टीम शुक्रवार को दिनभर गांव में जमा रही। यहां पर जमीन से सैंपल लिया गया और इसके बाद अधिकारी वापस दिल्ली लौट गए।
विस्फोट कर 170 फीट बोर से लिया गया सैंपल
शुक्रवार को टीम ने जमीन में करीब 170 फीट बोर किया। इसके बाद विस्फोट करके सैंपल लिया। अगर तेल होने का सबूत मिलता है तो खेत में बोरवेल कर तेल निकाला जाएगा। आसपास के लोगों को खेत में जाने से मना कर दिया गया है।
-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/