फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के आखिरी दिन शॉपिंग का अच्छा मौका, हर जगह मिल रही भारी छूट

Sat, 13 Apr 2019 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शोरूम पर लगा शॉपिंग ऑफर का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आयटमों से लेकर कपड़े, गैजेट, चार पहिया और दो पहिया वाहन व सराफा बाजार में ऑफर ही ऑफर है। हर कारोबारी अपने सेगमेंट में ग्राहकों को रिझाने के लिए छूट ऑफर दे रहा है। कीमत में सीधे छूट के अलावा, स्क्रैच कार्ड, कूपन और जीरो फाइनेंस की सुविधा है।
विज्ञापन


हर सेगमेंट में कारोबारी अपनी क्षमता अनुसार छूट व  लुभावने ऑफर दे रहे हैं। दोपहिया वाहनों में 500 से अधिक वाहनों की एडवांस बुकिंग है। इसके अलावा कपड़े, गैजेट, मोबाइल, स्मार्ट घड़ियां, वाहन व बर्तनों की खरीद पर भी ऑफर हैं। इलेक्ट्रानिक आयटम में दुकानदार 01 रुपए में फाइनेंस वो भी जीरो ब्याज पर दे रहे हैं। हालांकि आज नवरात्र का आखिरी दिन है, ऐसे में कई दुकानों पर यह ऑफर सिर्फ आज-आज तक ही रहेंगे।
Trending Videos

सोना-चांदी कारोबार में मेकिंग चार्ज फ्री
चुनाव के कारण सोना बाजार एकदम ठंडा पड़ा है। मेरठ में सराफा कारोबारियों को अष्टमी पर ही अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शहर के सभी प्रमुख सराफा बाजारों में सोना-चांदी के गहनों की खरीद पर बनवाई में छूट दी जा रही है। हर खरीद पर निश्चित उपहार की भी योजना है। सराफा कारोबारी दिनेश रस्तोगी ने बताया कि अष्टमी को स्वर्ण खरीद को बेहद शुभ माना जाता है छूट तो दे रहे हैं, लेकिन बहुत अच्छी ग्राहकी की उम्मीद कम है। 

हर खरीद पर एसेसरीज मुफ्त
विपिन कंसल ने बताया कि नवरात्र में हर दो पहिया वाहन की खरीद पर 3600 रुपए की एसेसरीज फ्री दे रहे हैं। अगर कोई ग्राहक मतदान का निशान दिखाता है तो उसे 1 हजार रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी। अष्टमी, नवमीं के अलावा कल रविवार के लिए लगभग 80 से अधिक वाहनों की बुकिंग एडवांस में है। आज शनिवार है, लेकिन नवरात्र की वजह से शोरूम खुलेगा। बंटी मनोचा ने बताया कि नवरात्र के लिए जीरो फाइनेंस ऑफर है। 

एक रुपए डाउन पेमेंट  देकर ग्राहक एसी से लेकर कोई भी इलेक्ट्रानिक आयटम ले सकता है। एसी की खरीद पर स्टेबलाइजर मुफ्त, इंस्टालेशन फ्री है। शादी के सामान की खरीद पर उपहार योजना हैं। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी लेने पर कूलर फ्री है। आरओ के साथ प्रीफि ल्टर फ्री, आरओ की कीमत में छूट व माइक्रोबेव के साथ बर्तन फ्री दे रहे हैं। अजय भारद्वाज ने बताया कि हर चार पहिया वाहन की खरीद पर कीमत में छूट दे रहे हैं। एक्सचेंज ऑफर भी हैं। वैगनआर की शॉर्टेज के कारण उस पर कोई ऑफर नहीं है। ब्रेजा पर 35 हजार की छूट, डिजायर पर भी अच्छा डिस्काउंट है। 
विज्ञापन

शनिवार है लेकिन खोलेंगे शोरूम
आज अष्टमी, नवमीं है, लेकिन शनिवार होने के बाद भी शोरूम खोलेंगे। लगभग 80 गाड़ियों की आज के लिए एडवांस बुकिंग है। ग्राहक 8 हजार रुपए एडवांस देकर वाहन ले सकता है। नवरात्र में कुछ पुराने स्टॉक की गाड़ियों पर 4 हजार रुपए तक की छूट दी है। - आशीष चौधरी, वाहन शोरूम संचालक

हर स्मार्टफोन पर उपहार निश्चित
नवरात्र स्पेशल ऑफर में स्मार्ट फोन, टैबलेट, स्मार्ट वॉच व दूसरे गैजेट की खरीद पर निश्चित उपहार है। लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं।  - राजबीर सिंह, मोबाइल शॉप संचालक

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं हमें फेसबुक पर जरूर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें