परिवार नियोजन की जागरूकता के लिए सारथी वाहन रवाना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को सारथी वाहन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से रवाना किए गए। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने इसे हरी झंडी दिखाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनमानस को परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया जाएगा। छोटे परिवार का सन्देश देने और दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अन्तर रखने का सन्देश दिया जाएगा। इस दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कांतिप्रसाद, संयुक्त निदेशक डॉ अशोक तालियान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत, अखिलेश सिंह, बाबूराम अहलावत और अरविंद कुमार आदि रहे।