फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खाद्यान्न में भ्रष्टाचार की मापतौल

Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम ने अब सरकारी खाद्यान्न गोदामों का हाल जाना तो यहां भी भारी अनियमितताएं मिली हैं। कहीं गेहूं रिकॉर्ड से काफी कम मिला तो कहीं चीनी ज्यादा। भ्रष्टाचार की इस मापतौल में अधिकांश गोदामों में रोस्टर के साथ इलेक्ट्रानिक कांटा संचालित होता नहीं मिला। एडीएम (प्रशासन) द्वारा तैयार की गई निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी और डिप्टी आरएमओ के अलावा सभी गोदाम प्रभारियों (एसएमआई) से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

साथ ही आरएफसी और मंडलायुक्त को पत्र लिखकर व्यवस्था सुधार की मांग की है।
डीएम जगत राज त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी क्षेत्रीय खाद्यान्न गोदामों पर छापामारी की गयी थी। इस छापे में शहर के दो गोदामों के साथ देहात के भी दस गोदामों की जांच हुई। सब जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र को प्रस्तुत की। जिसके आधार पर शुक्रवार को एडीएम ने संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट आख्या तैयार कर डीएम को सौंप दी। जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी।

यह उजागर हुईं खामियां
साबुन गोदाम मलियाना के गोदाम में रोस्टर प्रदर्शित नहीं था। खिर्वा रोड कंकरखेड़ा के गोदाम पर तौल की व्यवस्था सही नहीं थी। जांच में पता चला कि पास के ही एक धर्म कांटे पर तौल करायी जा रही है। अनिल कुमार ट्रेडर्स सालारपुर मवाना रोड के गोदाम पर कोई बोर्ड नहीं लगा था। अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे। जानीखुर्द के गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक कांटा खराब पाया गया। खरखौदा के गोदाम पर टोल फ्री नंबर दर्ज नहीं था।
विज्ञापन

मवाना के गोदाम में साइन बोर्ड, टोल फ्री नंबर और रोस्टर का प्रदर्शन नहीं था। हस्तिनापुर के गोदाम में सबसे बड़ी अनियमितता मिली। यहां पर 148 कट्टे गेहूं कम पाया गया तो चीनी दो किलोग्राम ज्यादा मिली। जबकि माछरा में तीन कुंतल गेहूं कम पाया गया। परीक्षितगढ़ गोदाम में खाद्य सामग्री क्षमता से अधिक रखी हुई थी। जबकि गोदाम में तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा उपलब्ध नहीं था। जबकि दौराला में पीएचएच चावल की आपूर्ति बिल्कुल नहीं हुई।
विज्ञापन


रोहटा ब्लॉक ओके
जांच में सिर्फ रोहटा ब्लॉक का गोदाम ऐसा मिला, जहां पर भौतिक सत्यापन में स्थिति सही मिली तो स्टॉक रजिस्टर भी पूरा मिला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें