फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ का बदल दिया पूरा प्रशासनिक अमला

Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन ने शुक्रवार शाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जिसमें मेरठ का लगभग पूरा प्रशासनिक अमला बदल दिया गया है।
विज्ञापन

देर शाम जारी तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी नगर एसके दूबे का ट्रांसफर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर के लिए हुआ है। एसके दूबे को मेरठ में तीन साल से ज्यादा हो चुके थे। लेकिन अपर जिलाधिकारी नगर पद पर शासन ने अभी किसी की तैनाती नहीं की है।
अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापित डीपी श्रीवास्तव का तबादला इसी पद पर गाजियाबाद जनपद में हुआ है। जबकि उनकी जगह अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय कुमार सिंह को भेजा है। सिटी मजिस्ट्रेट रहे केशव कुमार का तबादला अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौतमबुद्ध नगर के लिए हुआ है। लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर भी शासन ने अभी किसी की तैनाती नहीं की है।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाला तबादला अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद का हुआ है। दिनेश चंद को अभी जनपद में आये एक साल भी नहीं हुआ है और वह जनपद की चुनाव व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित करने में लगे थे। लेकिन शासन ने उनका तबादला सीडीओ बस्ती के पद पर कर दिया। उनकी जगह आगरा के अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति अतुल सिंह को नियुक्त किया गया। वहीं नगर आयुक्त देवेंद्र कुशवाहा का तबादला निरस्त कर दिया गया है। कुशवाहा का ट्रांसफर कुछ दिन पूर्व सीडीओ मैनपुरी के पद पर हुआ था।
विज्ञापन


सभी अधिकारी नये
जनपद के प्रशासनिक ढांचे को देखे तो अब सभी अधिकारी नये होंगे। जिलाधिकारी जगत राज को कार्यभार संभाले अभी एक माह भी नहीं हुआ है। ऐसे में वह पूरी तरह जनपद तो दूर शहर से भी परिचित नहीं हो पाए हैं। इनके बीच ही तमाम पुराने अधिकारियों का एक साथ तबादला होने के बाद सिर्फ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गौरव वर्मा को छोड़ दें तो बाकी सभी नये अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें