मेरठ। हरियाली तीज से पहले शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई है। तीज पर शृंगार के लिए महिलाएं चूड़ियां, पायल, बिंदिया, मेहंदी, साड़ियां, सिंदूर से लेकर नए और आकर्षक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। सबसे अधिक मांग आकर्षक साड़ियों के साथ ही हरी-हरी चूड़ियों की है।
शारदा रोड स्थित एक दुकान के मालिक अंकित ने बताया कि सबसे अधिक महिलाएं साड़ियों और चूड़ियों की खरीदारी के लिए आ रही हैं। उन्होंने बताया कि शृंगार के लिए अन्य कॉस्मेटिक सामान भी खरीदा जा रही है।
दुकानदारों के मुताबिक इस बार सिल्क, जॉर्जेट और सूती साड़ियों के साथ ही कढ़ाई और गोटा-पत्ती वाली साड़ियों की बिक्री ज्यादा हो रही है। हरे रंग के साथ ही महिलाएं डिजिटल प्रिंट वाली साड़ियां भी खूब पसंद कर रहीं हैं। ज्वेलरी और चूड़ियां भी साड़ियों के साथ मैच करके ली जा रही हैं।
शारदा रोड स्थित राजन गारमेंट्स के कर्मचारी अनिल ने बताया कि मोरपंखी नीले, लैवेंडर, चमकीले पीले रंग की साड़ियों को महिलाओं द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।
शृंगार के सामान के दाम
चूड़ियां - 35 से 300 रुपये बॉक्स
नेल पेंट - 30 से 200 रुपये
मेहंदी पैक- 5 से 40 रुपये
सिंदूर - 10 से 30 रुपये प्रति बॉक्स
साड़ियों के दाम
शिफॉन साड़ी - 590 से 1500 रुपये तक
जॉर्जेट साड़ी - 500 से 2000 रुपये तक
समर सिल्क साड़ी - 1000 से 3000 रुपये तक
डिजिटल प्रिंट साड़ी - 1000 से 2000 रुपये तक
सूती साड़ी - 350 से 1500 रुपये तक
प्रिंटेड फैंसी सूती साड़ी - 1000 से 2000 रुपये तक