फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का 13 से

विज्ञापन
सरधना। नगर में एसपीएल के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता में जानकारी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
सरधना। नगर में हर वर्ष आयोजित होने वाले सरधना प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण इस बार 13 दिसंबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट मंडी समिति के ग्राउंड पर आयोजित होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इसके लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की तैयारियों और नियमों की जानकारी दी। सरधना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिक अहमद ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और टूर्नामेंट बेहतरीन आयोजन के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये, फर्स्ट रनरअप टीम को 21 हजार रुपये और सेकेंड रनरअप टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर शाहवेज अंसारी, फरमान अंसारी, शाकिर अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, दानिश गुर्जर, सुफियान, फैसल कुरैशी, पीयूष त्यागी, जावेद सईद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें