फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जल निगम की लापरवाही से हजारों लीटर पानी की बर्बादी

विज्ञापन
जम्बूदीप में शुरू होने वाले विश्व हिंदू बजरंगदल के कार्यक्रम की शुरू हुई तैयारी स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा हर्रा में जल निगम घरों के बाहर टंकी लगाकर उन पर टोटियां लगाना ही भूल गया। इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जल निगम की इस बड़ी लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन जागा। कहा कि ठेकेदार को तत्काल टोटियां लगवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
कस्बा हर्रा में मिशन जल शक्ति के तहत केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायतों ने नई टंकी का निर्माण कराकर नई पाइप लाइन बिछाई गई। कस्बे में करीब छह करोड़ की लागत से पानी की टंकी व पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है। जबकि ठेकेदार को स्पष्ट आदेश है कि हर पानी का कनेक्शन करते समय टोंटी भी लगानी है। बावजूद इसके जल निगम के ठेकेदार ने मानक के अनुरूप काम करते हुए कस्बे में किसी भी टंकी पर कोई टोंटी नहीं लगाई। इस कारण प्रतिदिन कस्बे में हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। इससे पानी की बर्बादी के साथ-साथ गलियों में कीचड़ और गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने कहा कि मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को तत्काल टोटियां लगवाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह पानी को यूं ही न बहने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक जल बर्बादी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें