फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गयी मेरठ की छात्रा, मनचलों ने घर में घुसकर लगाई थी आग

Tue, 04 Sep 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई छात्रा की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। आज सुबह छात्रा ने करीब सुबह सात बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यूपी के मेरठ जिले के सरधना में 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में शोहदों ने घर में घुसकर छात्रा को आग लगा दी थी। छात्रा गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती थी। उसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

आज सुबह वो जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को मुख्यारोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


हालांकि एक आरोपी अभी फरार है। कस्बे में शोहदों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के घर में घुसकर उस पर केरोसिन उडे़लकर आग लगा दी थी। जिसमें वह 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी।

छात्रा के दादा ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को नामजद कराया था। इस मामले में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं ने धरना-प्रदर्शन कर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आगे भी आए थे। 

राजपूत उत्थान सभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, करणी सेना, सोम चौबीसी, कुशवाह चौबीसी और सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए थे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई। 

वहीं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया था। 
विज्ञापन

पुलिस ने दबाव के चलते घटना वाले दिन आरोपी राजवंश बागड़ी और उसके पिता देवेंद्र बागड़ी को धर दबोचा। उधर, पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को दीपमोहन पुत्र जगमोहन को जेल भेज दिया। 

इसके बावजूद पुलिस पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बना रहा। पुलिस ने मंगलवार देर रात मुख्यारोपी रोहित एवं उसके पिता गजराज को धर दबोचा। उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब तक छह आरोपियों में से पांच को जेल भेज चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें