फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में गोवंश के अवशेष मिलने पर बखेड़ा

Tue, 28 Mar 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला खेवान स्थित नाले में सोमवार को बोरे में गोवंश के अवशेष मिलने पर बखेड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद पशु चिकित्सक ने सैंपल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेेवान से होकर गुजर रहे नाले में सुबह कुछ लोगों ने दो बोरे पड़े देखे। उनके ऊपर पक्षी मंडरा रहे थे। शक होने पर लोगों ने बोरे बाहर निकलवाए तो उसमें गोवंश का कटा सिर एवं खाल मिलने से हिंदू समाज में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेने का प्रयास किया तो गुस्साए लोग गोवंश के अवशेष सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए तथा जाम लगा दिया। इस दौरान विहिप, बजरंग दल समेत तमाम हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने और रासुका लगाने की मांग शुरू कर दी।
हंगामे की सूचना पर एसडीएम कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। इस बीच संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं, विधायक संगीत सोम के समर्थकों और भाजपाइयों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर भीड़ शांत करने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ अड़ी रही। बाद में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने तत्काल केस दर्ज कराने और आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसी दौरान एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह भी सरधना कोतवाली पहुुंच गए। उनके आदेश पर कुणाल गोस्वामी, गोविंद पालीवाल, अभिषेक पुरी की तहरीर पर मोहब्बत, मुन्ना, लियाकत और रियाजुुद्दीन निवासी किला खेवान तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


कई पशु बेहोश मिले
पुलिस कई डेयरियों मेें गोवंश की जानकारी लेने पहुंची तो वहां कई पशु बेहोश मिले। डेरियों में क्षमता से अधिक पशु मिले, जिससे उन्हें उठने-बैठने में परेशानी हो रही थी।

चेतावनी के बावजूद अवैध कटान
पुलिस और नगर पालिका ने तीन दिन पूर्व अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया था। वहीं, खुले में अवैध कटान करने पर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद नगर में अवैध कटान जारी है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें