फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेजिंग की परमिशन पर चल रहा था पशु कमेला

Tue, 28 Mar 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भावनपुर क्षेत्र के जयभीम नगर में रविवार रात हुए मीट प्लांट के भंडाफोड़ के बाद सोमवार को कई विभागों ने जांच की। एसओ भावनपुर के अनुसार इस प्लांट को केवल पैकेजिंग की परमिशन थी। लेकिन यहां पशु कमेला चल रहा था। प्लांट को सील करते हुए मौके से बरामद मीट को काली नदी के पास जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। इस संबंध में प्लांट की संचालिका समेत आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एसओ भावनपुर सतेंद्र यादव ने बताया कि जयभीम नगर के पास रविवार रात विहिप के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर और अन्य कार्यकर्ताओं ने सूचना थी दी कि पैकेजिंग प्लांट में पशुओं का कटान हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर करीब 20 कुंतल मीट पैकेट में और कटा हुआ बरामद किया था। मौके से गगन निवासी शास्त्रीनगर और पंकज निवासी जागृति विहार को गिरफ्तार किया गया था।
सोमवार को पुलिस, पशुपालन और प्रदूषण विभाग के अफसरों ने इस प्लांट की जांच पड़ताल की। डॉ. भूदेव ने मीट के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे। एसओ भावनपुर ने बताया कि पैकेजिंग प्लांट की परमिशन जागृति विहार सेक्टर-3 निवासी अजय राघव की पत्नी कौशल राघव के नाम से है। प्रदूषण विभाग के अधिकारी नागेंद्र मणि की तहरीर पर कौशल राघव और छह अज्ञात सहकर्मियों के खिलाफ विषैला पदार्थ रखने और दूषित पदार्थ बेचने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुर्गा, बकरे के मीट की पैकेजिंग की परमिशन
एसओ ने बताया कि परमिशन सिर्फ बकरे और मुर्गे के मीट की पैकेजिंग की थी। यहां से असम, पश्चिम बंगाल और अन्य स्थानों पर पैकेजिंग के बाद मीट भेजा जाता था। लेकिन मुर्गे और बकरे की आड़ में पशुओं का कटान किया जा रहा था। प्लांट में रात में कैंटर और अन्य डीसीएम आती थी। प्रथम दृष्टया जांच में मौके पर मिला मीट भैंस का बताया गया।

राहुल पर केस, कार्रवाई की मांग
सोमवार को विहिप नेता बलराज डूंगर और महानगर मंत्री गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पर नारेबाजी कर राहुल ठाकुर पर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक एसएसपी अजय सहदेव से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि फैक्ट्री में गाय व अन्य पशुओं का मीट पकड़ा गया है। राहुल ठाकुर फैक्ट्री मालिक से जुड़ा हुआ है। राहुल ठाकुर समेत फैक्ट्री चलाने वालों की गिरफ्तारी की जाए। इस दौरान गुलाब सिंह, निमेश वशिष्ठ अर्जुन राठी, प्रवीण राणा, शैलेंद्र चौहान, गौरव, महेश, राहुल, अंकित मौजूद रहे।

राहुल ठाकुर पर केस दर्ज
प्लांट पर पिटाई के बाद राहुल ठाकुर को मेडिकल इमरजेंसी लाया गया था तो आरोप लगा था कि राहुल ने इमरजेंसी में रजिस्टर फाड़ते हुए डॉक्टर से हाथापाई कर गोली मारने की धमकी दी थी। एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ईएमओ डॉ नितिन यादव की तहरीर पर राहुल ठाकुर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गालीगलौज, धमकी देना और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें