फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री के दौरे के चलते सरधना बार अध्यक्ष नजरबंद

विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यालय पर नजरबंद किया। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की मांग के लिए चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरधना दौरे के दौरान सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम त्यागी को पुलिस ने एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सरधना में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे थे। अधिवक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए बार अध्यक्ष को नजरबंद कर दिया। हाउस अरेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। बार महामंत्री मोहित शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट की स्थायी बेंच की मांग जनता के हित से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें