फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजीसी बिल के विरोध में भाकियू क्रांतिकारी के पदाधिकारी नजरबंद

विज्ञापन
सरधना। यूजीसी बिल के विरोध करने की घोषणा पर भाकियू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदा​​धिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। यूजीसी बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की ओर से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन द्वारा विभिन्न तहसीलों में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जा रहा था। इसी क्रम में मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय सलावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रशासन ने गांव सलावा स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा, यज्ञदत्त शर्मा, भूमेश कुमार सोम, बसंत सोम, हरवीर सिंह, सत्येंद्र सोम सहित विभिन्न जिलों से आए जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। इसके चलते कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कर सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई का संगठन कड़ा विरोध करता है। यह दमनकारी नीति है। आज भले ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया हो लेकिन जल्द ही उत्तर प्रदेशभर में सांसदों के आवासों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार यूजीसी बिल को वापस नहीं लेती, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें