बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती शिशु मंदिरों के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, पूर्व छात्र, अभिभावकों की बैठक
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में समर्पण निधि पखवाड़ा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेरठ महानगर के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों के पदाधिकारी, प्रधानाचार्य, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं आचार्यगण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचारक अनिल कुमार ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से विद्या भारती की स्थापना हुई, जिसके अंतर्गत संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय न केवल शैक्षणिक शिक्षा देते हैं, बल्कि संस्कार एवं देशभक्ति की शिक्षा भी प्रदान करते हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिशु मंदिर शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता लाती है। मुख्य वक्ता के रूप में रहे। अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे विद्यालय विषम परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में भी यह विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इस कार्य में सहयोग रामसेतु निर्माण में गिलहरी की भूमिका जैसा होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता ला सकती है। संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने किया।